Press "Enter" to skip to content

जाधव सागर से इस नाले में खाने की तलाश में आते हैं मिस्टर मगरमच्छ ,10 से अधिक मगरमच्छ, मचा हड़कंप | SHIVPURI NEWS

मगरमच्छ इस जगह से 500 मीटर दूर जाधवसागर तालाब में रहते हैं। लेकिन खाने की तलाश में शहर तक आ जाते हैं।

शिवपुरी। शहर के विष्णु मंदिर के पास दुर्गा मठ के नाले में बीती रात करीब उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क से निकल रहे कुछ लोगो ने नाले में चहलकदमी देखी। आबादी वाले इलाके के इस नाले में एक साथ 10 से ज्यादा मगरमच्छ मौजूद देख लोगो की भीड़ जमा हो गई। रात का अंधेरा होने के बाबजूद मगरमच्छ की आँखे चमकती दिखाई दे रही थीं। लोगो ने मोबाइल में इनको कैद करने की कोशिश भी की, लेकिन अंधेरे में ठीक से कैद नहीं हो सके।

बता दें कि मगरमच्छ इस जगह से करीब 500 मीटर दूर जाधवसागर तालाब में रहते हैं। लेकिन भोजन की तलाश में कई बार नगर की कॉलोनियों में देखे जाते रहे हैं। जबकि कुछ लोगों ने तो इन्हें घर मे खूंटे से बांधकर वन विभाग की टीम के हवाले भी किया है। इधर रात को दिखाई दिए मगरमच्छ को जब टीम सुबह खोजने निकली तो वो नजर नहीं आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!