Press "Enter" to skip to content

10 वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अंतर्गत महाविद्यालय शिवपुरी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई संपन्न | Shivpuri News

शिवपुरी। श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नाकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस व एनसीसी के बैनर तले 10 वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अंतर्गत महाविद्यालय में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, व चित्रकला प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिसमें शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नाकोत्तर महाविद्यालय व पिछोर से शासकीय छात्रशाल महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला स्तर में जो प्रतिभागी प्रथम स्थान पर आएगा उनका नाम राज्य स्तर पर भेजा जाएगा और वह राज्य स्तर प्रतियोगिताएं में भाग लेंगे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अतुल झा महाविद्यालय शिवपुरी, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर देवेश धानुक महाविद्यालय शिवपुरी, वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पक्ष में साक्षी पाठक छात्रशाल महाविद्यालय पिछोर व विपक्ष में अभिलाष शर्मा छात्रशाल महाविद्यालय पिछोर व चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भूपेंद्र माझी छात्रशाल महाविद्यालय पिछोर आऐ। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी इकाई 1 प्रो० नवल किशोर, इकाई 2 प्रोफेसर राकेश शाक्य, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गजेंद्र सक्सेना व लेफ्टिनेंट गुलाब जाटव की अगुवाई में प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!