Press "Enter" to skip to content

बदमाशों ने महिला दुकानदार और उसके भतीजे पर कट्‌टा अड़ाकर 10 हजार लूटे / Karera News

 करैरा की महुअर कॉलोनी में परचून दुकान पर महिला
दुकानदार व उसके भतीजे पर बाइक से आए तीन बदमाशों ने बंदूक अड़ा दी। कट्‌टा
दिखा कर बदमाश दस हजार रुपए लूटकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की
छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पूजा
लोधी (22) पत्नी रवि लोधी निवासी गेट नंबर-1 के पास महुअर कॉलोनी करैरा
परचून की दुकान संचालित करती है। पूजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 जनवरी की
रात करीब 8 बजे तीन बदमाश बाइक से दुकान पर आए और सिगरेट मांगी।

तीनों
ने सिगरेट पी और आसपास कोई नहीं होने पर दो बदमाश दुकान के अंदर घुस आए।
बदमाशों ने पूजा लोधी और उसके भतीजे सुवेंद्र लोधी (18) पर बंदूक तान दी और
दुकान में रखे 10 हजार रुपए लूटकर ले गए। पुलिस ने शनिवार की रात केस दर्ज
कर मामला विवेचना में लेने के साथ ही बदमाशों को पकड़ने के लिए अपने
मुखबिरों को लगा दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!