Press "Enter" to skip to content

चोरों ने बनाया इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को निशाना, 10 एलईटीडी सहित करीब 60 हजार की चोरी / Dinara News

दिनारा। थाना क्षेत्र के तहत झांसी शिवपुरी हाईवे पर स्थित एक प्लेट इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर जहां से एलसीडी सहित कई सामान चोरी करके ले गए। मामले में पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार झांसी शिवपुरी हाईवे पर स्थित कृष्णा चौराहा पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में 26 तारीख की दरमियानी रात चोरी हो गई। दुकान मालिक राहुल गुप्ता के अनुसार वह 25 जनवरी को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे जब अगले दिन आए और अपनी दुकान का ताला खोला अंदर गए तो देखा कि दुकान सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। तलाशी ली तो पता चला पीछे की खिड़की टूटी हुई है। मामले की जानकारी राहुल गुप्ता ने सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।

चोर दुकान से लगभग 10 एलसीडी एक इंडक्शन चूल्हा आदि सामान कुल कीमत 60000 चुरा कर ले गए दिनारा में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले भी एक बाइक चोरी हो गई जिसका पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है और उसके कुछ दिन बाद इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अब देखना है पुलिस कितने दिन में चोरों को पकड़ती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!