
शिवपुरी। जम्मू-कश्मीर में हिमपात होने के साथ ही शहर में सर्द हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। इसी के साथ दिसंबर के पहले सप्ताह में सर्दी ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है, यही वजह है कि बुधवार को शहर में दिनभर हल्की सर्द हवाएं चली।
बुधवार को शहर के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम 13 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। हवाओं की गति 3.6 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली। वही आर्द्रता 13 प्रतिशत रही। जबकि बुधवार को न्यूनतम 10 डिसे और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था।




