Press "Enter" to skip to content

मानस भवन में एक दिवसीय सत्संग समारोह 10 मार्च को


शिवपुरी। रामभक्ति के ते अधिकारी,जिनको सत्संगति अति प्यारी इन शब्दों में सत्संग का पूरा सार घुला हुआ है। सत्संग करने से ही परमात्मा से साक्षात्कार संभव है। मानव उत्थान सेवा समिती के सदस्य दिनेश राठौर ने सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि मानस भवन में एक सत्संग सम्मेलन का आयोजन मानव उत्थान सेवा समिती द्वारा कराया जा रहा है। इस सम्मेलन में धर्मशास्त्रों के आधार पर सारगर्भित प्रवचन होंगे। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से आत्मज्ञानी महात्मा अंबालिकाबाई,विनीताबाई,साक्षीबाई एवं वीतरागानंदजी शामिल होकर अपने वचनों से लोगों में परमात्मा के प्रति अपने भावों को प्रदर्शित करने का गुरूमंत्र देने के साथ ही परमात्मा से आत्म साक्षात्कार करने का तरीका अपने प्रवचनों के माध्यम से बताऐंगे। यह कार्यक्रम 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इस संबंध में सतपाल महाराज की शिष्या देवी अंबालिका से बातचीत में उन्होंने सम्मेलन का उददेश्य स्पष्ट करते हुए कहा आज का मनुष्य यह मानता है कि परमात्मा है लेकिन जानने का प्रयास नहीं कर रहा है इस कार्यक्रम का उददेश्य यही है कि मनुष्य अपने अंतर परमात्मा को जाने और उस पर विश्वास करे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!