Press "Enter" to skip to content

10 हजार तक बैंक से नहीं कियोस्क से निकालने का प्रवन्धक का आदेश या फरमान

योगेंद्र जैन पोहरी-पोहरी तहसील में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एकमात्र शाखा प्रबंधन के कारनामों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। बैंक में ग्राहकों से अभद्रता तो कभी ग्राहकों को पैसे न निकालना, खाता न खोलना जैसी घटना आम बात हैं। इस बार पोहरी एसबीआई की यह शाखा अपने नए फरमान के कारण चर्चा में आई है और यह फरमान है यदि आपको लोन चाहिए तो एसबीआई लाइफ पॉलिसी करानी होगी। खासबात यह है कि अगर ग्राहकों की मानें तो इस पॉलिशी के जरिए आप अपना लोन तो ले ही सकते हैं दूसरों का भी करा सकता है।
उल्लेखनीय है कि पोहरी शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक के नये नियम से ग्राहक बहुत परेशान हुए जिसकी शिकायत आलाधिकारियों तक भी की गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा उक्त शाखा प्रबंधक पर कोई कार्यवाही नहीें की गई थी, बताया जाता है कि उक्त पूर्व प्रबंधक द्वारा आलाधिकारियों तक सुविधा शुल्क पहुंचाया जाता था। अभी पोहरी शाखा में ग्राहक रुपए निकलने जाते है तो उन्हें भगा दिया जाता है और छोटी शाखा में पैसे निकलनी की बात बोली जाती है। पोहरी शाखा प्रबंधक के इस फरमान के चलते प्रतिदिन हजारों ग्राहक बैंको के चक्कर लगा रहे है। पोहरी में हजारों बेरोजगार बैंक में लोने लेने के लिए भटक रहे है पर सुविधा शुल्क के बिना इस शाखा में कोई भी काम नही होता है। नाम न छापने की शर्त पर एक बेरोजगार युवक ने बताया कि में लोन लेने के लिए बैंक में गया तो बैंक कर्मचारी द्वारा एक व्यक्ति से मिलने की बात बोली कि आप मिल लो आपका काम हो जाएगा। इससे प्रतीत होता है कि बैंक के अंदर भी दलालों ने अपनी पकड़ बना रखी है। जो युवक सुविधा शुल्क देता है उसका काम बैंक में हो जाता है यदि और बड़ा लोन करवाना है तो उसके लिए बैंक कर्मचारी तैयार रहते हैं।
बेरोजगारों को आइना अमीरो को लोन-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेरोजगार युवकों के लिये लोन की नई नई स्कीम बैंकों के माध्यम से लागू कर रहे हैं, लेकिन पोहरी भारतीय स्टेट बैंक में बेरोजगारों के लिए लोन न देते हुए अमीरों को लोन दिया जा रहा है। बैंक में जब कोई बेरोजगार युवक लोन के बारे में पूछने जाता है शाखा प्रबधक द्वारा अपना टारगेट पूरा होना बताकर बेरोजगारों को शाखा से भगा दिया जाता है जबकि अमीरों को दलालों के माध्यम से लोन दिया जा रहा है।

10 हजार तक बैंक से नहीं कियोस्क से निकालने का फरमान-बैंक में यदि ग्राहक 10 हजार या उससे कम रुपए निकालने के लिए जाता है तो बैंक प्रबंधन द्वारा पैसे निकालने से साफ इनकार कर दिया जाता है। ग्राहकों की मानें तो बैंक द्वारा 10 हजार से कम रुपए निकालने के लिए कियोस्क शाखा जाने की बात कही जाती है। इसके चलते हजारों ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन लगातारों शिकायतों के बाद भी इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।
नहीं बनाए जाते डीडी-बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही इस कदर हावी है कि जब कोई ग्राहक बैंक में डीडी बनवाने जाता है तो बैंक प्रबंधक द्वारा बैंक में कर्मचारी न होने की बात कहकर ग्राहक को चलता कर दिया जाता है। यदि कोई ग्राहक एसबीआई लाइफ पॉलिशी करा लेता है तो उसका डीडी बना दिया जाता है।
प्रतिदिन बनते हैं नए नियम-बैंक में पूर्व में शाखा प्रबंधक द्वारा 5 हजार से नया खाता खुलने का फरमान जारी किया गया था। इसके अलावा कर्मचारियों द्वारा पासबुक के नाम पर पैसे लिए जाने का मामला भी प्रकाश में आया था। सूत्रों की मानें तो वर्तमान में बैंक में दलाली प्रथा हावी है और दलाल बैंक के आसपास मंडराते रहते हैं। ग्राहकों द्वारा लगातार शिकायतों के बाद भी बैंक का ठर्रा जस का तस बना हुआ है। अब लोगों को क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती से आस है कि उनके द्वारा हस्तक्षेप कर बैंक की कार्यप्रणाली में कहीं कोई सुधार करवाया जाए।
नवीन बैंक खुलने की मांग फिर उठी-भारतीय स्टेट बैंक की पोहरी शाखा से व्यापारी वर्ग काफी आहत और परेशान है। इन दिनों मंडी में खरीद बढऩे के चलते बैंक प्रबंधक व्यपारियों को भी भुगतान नहीं करते है जो रकम व्यपारियो को चहिये उसकी आधी भी रकम व्यपारियों को नहीं मिल पा रही है। एक व्यापारी ने तो अपना नाम  न  छापने की शर्त पर बताया कि बैंक कर्मचारी द्वारा बोल गया कि एस बी आई लाइफ की पॉलसी करवा दो आपका लोन भी कर देंगे और आपको जब भी जितना पैसे चाहिए मिल जाएगा। कुछ व्यापारी इसलिए बैंक प्रबंधन का विरोध नहीं करते क्योंकि यदि बैंक ने पैसे देने बन्द कर दिया तो फिर व्यापार कैसे करेंगे। पोहरी व्यपारियों ने पोहरी में एक नवीन बैंक खुलने की मांग विधायक प्रहलाद भारती से की है।

इनका क्या कहना है

-बैंक में 5000 रुपए जमा करने गया कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने बोला कि कियोस्क शाखा में जमा होंगे। मेने शाखा प्रबंधक से इस बारे में शिकायत की तो वह भी कियोस्क में पैसे जमा कराने की बोले।
राजेश राठौर, ग्राहक 

बैंक में लोन के लिए चक्कर लगा रहा हूं बैंक कर्मचारी बोलते है कि अभी नही मिलेगा जबकि एसबीआई लाइफ की पॉलिशी करने पर लोन दे रहे है। यदि मेरे पास पॉलिशी के लिए पैसे होता तो लोन ही क्यों लेता।
सीताराम धाकड़, ग्राहक निवासी पोहरी

डीडी के लिए में चक्कर लगा रहा हूं शाखा प्रबंधक बोलते है कर्मचारी नहीं है। चक्कर लगाते-लगाते मुझे कई दिन हो गए।
रूपेश जैन, ग्राहक

क्या कहते हैं अधिकारी

ऐसा कोई फरमान जारी नहीं हुआ। हम चाहते है कियोस्क शाखाओं से लोग पैसे निकालें और जमा करें। डीडी के लिए लोग परेशान नहीं हो रहे हैं।
प्रवीण पॉल, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक पोहरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!