पिछोर। नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चंदेरी रोड़ पिछोर से दोप लगभग 11:30 बजे एक 10 वर्षीय बालक बैंक गार्डों व स्टाफ की आंखों से ओझल होकर कैश काउंटर के पीछे पहुंच गया। वहां से ढाई लाख रुपए अपनी शर्ट में रखकर बैंक के बाहर निकल ही रहा था कि अचानक भीड़ में बैंक के अंदर गेट पर एक 500 रुपए की गड्डी उसकी शर्ट से गिर गई। इस पर सभी की नजर पड़ी और बालक को पकड़कर उससे ढाई लाख रुपए बरामद किए और चोरी होते होते बची। लोग बैंक में हुई इस घटना को बैंक प्रबंधन की लापरवाही बता रहे हैं। आखिर बालक कैश काउंटर तक पहुंच कैसे गया। घटना के बाद लोगों ने बालक को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल चल रही है।
10 वर्षीय बालक ने एसबीआई के कैश काउंटर के पीछे से ढाई लाख किए चोरी, शर्ट से गड्डी गिरी तो बालक को पकड़ा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पुरानी रंजिश में लाठी-डंडो से की मारपीट, एक व्यक्ति घायल रिपोर्ट दर्ज / Shivpuri News
- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महासंघ मध्यप्रदेश ने भोपाल डायरेक्टर को सार्थक एप के विरुद्ध सौंपा ज्ञापनऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महासंघ मध्यप्रदेश ने भोपाल डायरेक्टर को सार्थक एप के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन

- पते पर पार्सल ना देने पर पोस्टमैन से की मारपीट, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी नपा में भ्रष्टाचार मामला: अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ 24 फरवरी को भोपाल तलब / Shivpuri News
- शिवपुरी में नवग्रह मंदिर पर चोरों का दावा: दानपेटी,माइक सेट मशीन, झालर सहित राधा कृष्ण की मूर्ति भी चुरा ले गए / Shivpuri News




Be First to Comment