शिवपपुरी पुलिस द्वारा देशी कट्टे के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना दिनारा द्वारा देशी कट्टे के साथ 1 आरोपी को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

दिनांक 25.04.19 को थाना प्रभारी दिनारा उनि. के एन शर्मा को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढांड़ में एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा हैं सूचना पर से थाना प्रभारी दिनारा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर रवाना किया गया, पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के मिला, आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जयेन्द्र उर्फ खिम्मी पुत्र प्रेम नारायण जाटव उम्र 25 साल निवासी ग्राम ढांड़ का होना बताया, आरोपी के कब्जे से मिले देशी कट्टा और जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।