Press "Enter" to skip to content

आबकारी अमले ने पकड़ी 1 लाख से अधिक की अबैध शराव / Pohari News

पोहरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बेचने वाले व बनाने वालों पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के निर्देशानुसार अवैध मदिरा विक्रय की सूचना पर बीते रोज पोहरी वृत्त प्रभारी सोनाली त्रिवेदी आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा वृत्त पोहरी के बैराड़ क्षेत्र में दबिश देकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के 04 प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 40 लीटर मदिरा जब्त की गई एवं लगभग 1500 किलो लहान और मदिरा बनाने का सामान मौके पर नष्ट किया गया। उक्त समान की कुल कीमत लगभग 107000 रु आंकी गई। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी सोनाली त्रिवेदी, तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी मुख्य आरक्षक और आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!