Press "Enter" to skip to content

पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर चश्मा लगाकर डीडी मॉल में घूम रहे युवक को पकड़ा, चोरी के 1लाख 70 हजार जेब मिले,


ग्वालियर। जयेंद्रगंज में स्थित राजीव प्लाजा के तीसरी मंजिल पर नवीन उपाध्याय की ग्लोब सिक्यूरिटी एजेंसी का दफ्तर है। दफ्तर में दिनेश पुत्र स्व. सरमन सिंह राजपूत निवासी बापू दंड़ी की गोठ माधवगंज चपरासी था। 21 अक्टूबर को संचालक की दराज से 2 लाख का साइन किया हुआ चेक चोरी चला गया। चेक चोरी जाने का पता 2 लाख रुपए खाते से निकलने का एसएमएस आने पर चला। बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि 2 लाख रुपए दिनेश राजपूत निकाले हैं। नवीन उपाध्याय ने चपरासी के खिलाफ 2 लाख का चेक चोरी करने का मामला इंदरगंज थाने में दर्ज कराया गया।डीडी मॉल से पकड़ में आया- चेक चोरी जाने की मामले की जांच कर रहे एसआई मचल सिंह ने बताया कि दिनेश राजपूत को पिछले 2 महीने से तलाश की जा रही है। चोरी के चेक से रूपए निकालने के बाद आरोपी दिल्ली भाग गया। पुलिस उसे तलाशने के लिए दिल्ली पहुंची। लेकिन वहां से इंदौर निकल गया। इंदौर में भी उसे तलाश किया, लेकिन पकड़ में नहीं आया। जिन होटलों में वह ठहरा था कि उनके स्टाफ ने भी बताया कि रुपए उसके पास हैं। और वह यहां बताता था कि उसने जमीन बेची है। शुक्रवार की दोपहर को सूचना मिली कि दिनेश डीडी मॉल में चेहरे पर रंगीन चश्मा लगाकर घूमाता हुआ देखा गया है। पुलिस इस सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया। और उसके जेब से 1 लाख 70 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। ठेकेदार के घर में चोरी करने घुसे युवक को पकड़ा- कमल सिंह का बाग निवासी अनिल शर्मा ठेकेदारी करते हैं। उनके क्षेत्र में 2 मकान हैं। गुरुवार की रात को वह अचानक दूसरे मकान पर पहुंच गए। मकान के ताले टूटे देखकर स्तब्ध रह गए। घर के अंदर दाखिल होते ही एक युवक ने निकलकर भागने का प्रयास किया। लेकिन उसे पकड़कर इंदरगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को सौपने से पहले युवक की जमकर पिटाई की। पुलिस ने पकड़े दए युवक का नाम विकास कोरी निवासी कमल सिंह का बाग बताया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!