खनियाधाना । जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारिकलां में विगत गुरूवार – शुक्रबार की दरम्यानी रात्रि पवन कुमार पुत्र कपूरचंद्र जैन उम्र 55 वर्ष निवासी मुहारिकलां अपने परिवार के साथ सब अपने अपने कमरे में सो रहे थे । तभी रात्रि में अज्ञात चोरों ने मौका पाकर घर की एक खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया पर अंदर से गेट लगे होने के कारण चोर अंदर नही घुस पाय फिर चोरो ने घर के पीछे की दूसरी खिड़की तोड़ी और कमरे में रखी अलमारी से 1 लाख 62 हजार रुपए नगद और चाँदी के सिक्के 15 चाँदी का गिलास 1 चाँदी के चूरा 2 सोने की अंगूठी 3 करीब 12 ग्राम कान की झुमकी 2 सोने की हाय 1 साड़ी 5 व हाथ घड़ी 1 चोरी कर ले गए। पवन कुमार जब सुबह जागे तब घटना की जानकारी लगी। पीडि़त ने चोरी की शिकायत खनियाधाना थाने में दर्ज कराई। पुलिस को जानकारी लगी जैसे ही पुलिस मौके पर पहुची और घटनास्थल का जायजा लिया फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुटी गई।






Be First to Comment