Press "Enter" to skip to content

खबर का असर: गरीब आदिवासी के 1 लाख 60 हजार रुपए निकालने वाले सहायक सचिव व कियोस्क संचालक पर केस दर्ज / Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रेंजा में गरीब आदिवासी के खाते से सहायक सचिव व रामकृष्ण धाकड़ ने धोखाधड़ी कर 1 लाख 60 हजार रुपए निकाल लिए थे। मामले को लेकर गणेशराम ने एक आवेदन पुलिस में देकर फास्ट समाचार को जानकारी दी। खबर का फास्ट समाचार द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर सहायक सचिव व कियोस्क संचालक पर केस दर्ज कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार गणेशराम पुत्र रामचरण अादिवासी ने बताया कि उसकी पत्नी मीना बाई आदिवासी का अगस्त 2020 में रक्षाबंधन के ेसमय बीमारी के चलते ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद संबल योजना के तहत सहायता राशि के लिए आवेदन किया गया था। आवेदन के कुछ समय बाद मध्यप्रदेश शासन के द्वारा उसके खाते में दो लाख रुपए की राशि डाल दी। इस राशि को चैक करने के लिए वह कियोस्क बैंक संचालक रामकृष्ण धाकड़ के पास गया था उसने अंगूठा लगवाकर कह दिया कि अभी तक खाते में रुपए नहीं आए हैं, लेकिन इसके बाद ग्राम पंचायत गढ़ जनपद कोलारस के रोजगार सहायक मुकेश धाकड़ और उसके भाई कियोस्क बैंक संचालक रामकृष्ण धाकड़ निवासी कांठी के द्वारा फर्जी तरीके से धाोखाधड़ी कर दो लाख रुपए निकाल लिए। जब इस बात का पता गणेशराम को चला तो उसने शिकायत की जिस पर सहायक सचिव ने कुछ रुपए उसके खाते में डलवा दिए। लेेकिन बाकी की रकम नहीं लौटाई। जिस पर मीडिया को जानकारी देकर थाने में आवेदन दिया। मामले को लेकर फास्ट समाचार द्वारा खबर का प्रकाशन किया गया। जिसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सहायक सचिव मुकेश धाकड़ व कियोस्क संचालक रामकृष्ण धाकड़ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!