Press "Enter" to skip to content

अवैध हथियारों की खेप के साथ 1 आरोपी को दबोचा



शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में सफलतम चैकिंग की जा रही है इसके परिणामस्वरूप आज मंगलवार को थाना सुरवाया द्वारा अवैध हथियारों की खेप के साथ 1 आरोपी को दबोचा गया।
मंगलवार करीब सुबह 7 बजे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हाईवे पर सुरवाया से अमोला तरफ कुशवाह होटल के पास एक व्यक्ति अवैध हथियारों को बेचने की नियत से घूम रहा हैं सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कंवर को आदेश किया कि उक्त व्यक्ति किसी भी हालत में पकड़ा जाना चाहिए, आदेश पर से तत्काल अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी करैरा रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरवाया उनि. रविन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान आरोपी थाना अमोला तरफ भागने लगा जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया उसी दौरान थाना प्रभारी सुरवाया द्वारा थाना प्रभारी आमेला उनि अजय गुर्जर को मुखबिर सूचना एवं आरोपी की लाकेशन से अवगत कराया, सूचना पर थाना प्रभारी अमोला एवं थाना प्रभारी सुरवाया द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मंगलसिंह पुत्र थण्डी सिंह सिकलीगर उम्र 39 साल निवासी ग्राम पनवसी थाना सिकंदरा तेहसील किशावली जिला आगरा उत्तरप्रदेश का होना बताया जिसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 4, 315 बोर की रायफल, एवं 4, 315 बोर के देशी कट्टे मय 20 जिंदा राउण्ड के मिले जिन्हे विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने आगरा से उक्त हथियार यहॉं बेचने के लिए लाना बताया। 
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सुरवाया उनि. सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी अमोला उनि. अजय सिंह गुर्जर, आर. नागेन्द्र, वीरवल, अखलेश, सतेन्द्र, शैलेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!