Press "Enter" to skip to content

चंद घंटों में छर्च पुलिस ने 1 लाख 30 हजार की चोरी का खुलासा, सामान सहित चोर गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम डोभा के रहने वाले विमलेश चौरसिया ने थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर में रखी एक जंजीर, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ा ब्रजवाला, एक जोड़ी टॉक्स कुल वजनी 3 तौला व नगदी 39 हजार चोरी हो गए। थाना प्रभारी दिनेश सिंह राजपूत ने मामला दर्ज करने के बाद घटना स्थल का मौका मुआयना और घटनास्थल के पास रास्ते पर जो जूतों के निशान मिले इसके बाद संदेह के आधार पर डोभा के ही दीपक बाल्मीक पुत्र पप्पू बाल्मीक को पकड़कर उसके जूतों का मिलान घटनास्थल के जूतों के निशानों से किया तो मिल गए। इसके बाद पुलिस ने दीपक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 39 हजार नगदी सहित जेवरातों को जब्त कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई। चंद घंटों में चोरी का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी दिनेश सिंह राजपूत, सनि जगदीश साहू, आर. संदीप रावत, ब्रजराज, कुलदीप बघेल, मनोज, राजकुमार गर्ग की सहरानीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!