Press "Enter" to skip to content

ट्रक के आगे बाइक लगाकर बदमाशों ने लूटे 1 लाख 19 हजार

शिवपुरी। राजकुमार पुत्र नथुआराम धाकड़ निवासी शिवपुरी ने शनिवार की रात दिनारा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रक चालक का कहना है कि नासिक से ट्रक क्रमांक एमपी09एचएच8446 में टमाटर लेकर बाराबंकी के लिए निकले। बाराबंकी में टमाटर खाली कर 1 लाख 19 हजार रुपए लेकर शिवपुरी के लिए रवाना हुआ। रास्ते में बाइक पर सवार तीन बदमाश ट्रक का पीछा कर रहे थे। दिनारा थाने की थनरा चौकी अंतर्गत बरखोआ के पास फोरलेन पर अचानक बाइक आगे ले गए और सामने खड़ी कर दी। ट्रक रोका तो बदमाशों ने कट्टे की नोक पर डिग्गी में रखे 1 लाख 19 हजार रुपए व अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। यह घटना शनिवार की सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक शनिवार की रात थाने आया और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!