Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर शिवपुरी में सीएमओ को 1 लाख 17 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया | Shivpuri News

अध्यक्ष पुत्र से टूरिस्ट विलेज मेें ले रहा था रिश्वत 
शिवपुरी। जिले के पिछोर नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आज लोकायुक्त पुलिस ने 1 लाख 17 हजार की भारी भरकम रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीएमओ द्वारा यह रिश्वत नगर परिषद के ही अध्यक्ष पुत्र से मांगी जा रही थी जिसकी शिकायत उसने एक दिन पूर्व भी पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को की थी जिस पर से आज यह कार्यवाही शिवपुरी शहर के थ्री स्टार होटल टूरिस्ट विलेज में अंजाम दी गई।
कार्यवाही के सम्बन्ध में निरीक्षक पी.के. चतुर्वेदी और कविन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछोर नगर परिषद में अनुकम्पा नियुक्ति से सीएमओ बने सुधीर पुत्र स्व. दिनेश चंद मिश्रा पिछले लम्बे समय से पिछोर नगर परिषद अध्यक्ष संजय पाराशर के बेटे मयंक पाराशर से नगर परिषद अंतर्गत स्वीकृत हुए निर्माण कार्यों के कार्यादेश देेने के एवज में रिश्वत माँगी जा रही थी। शिकायतकर्ता मयंक पाराशर 10 जुलाई को ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इस पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत दर्ज करने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मयंक पाराशर को टेप रिकॉर्डर और रिश्वत के रूप में मांगी जाने वाली राशि अपने पास से देते हुए शिवपुरी भेजा। आज सुधीर मिश्रा और मयंक पाराशर के बीच होटल टूरिस्ट विलेज में रिश्वत की डीलिंग की बात हुई। मयंक पाराशर के साथ ही लोकायुक्त पुलिस भी टूरिस्ट विलेज के डाइनिंग हॉल में जा बैठी। मयंक पाराशर ने जैसे ही रिश्वत दी उसके बाद उसने लोकायुक्त पुलिस को मिस कॉल दे दिया। मिस्ड कॉल आते ही लोकायुक्त पुलिस ने तत्काल सीएमओ सुधीर मिश्रा को 1 लाख 17 हजार की रिश्वत लेते हुए शाम 6 बजे रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिश्वत के रूप में लिए गए नोट का रंग और सीएमओ सुधीर मिश्रा के हाथ धुलवाकर केमिकल युक्त पानी मिलान के लिए अपने पास रख लिया। रिश्वत लेते हुुए पकड़े गए सीएमओ सुधीर मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!