Press "Enter" to skip to content

आरबीएसके जनसेवा का अनूठा आयाम: रूस्तमसिंह 1 करोड़ रुपए के बांटे बाल हृदय रोगियों एवं बाल श्रवणबाधितों को स्वीकृति पत्र

शिवपुरी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अर्थात् आरबीएसके जनसेवा का अनूठा आयाम है मध्यप्रदेश सरकार का। यह कहना प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तमसिंह का है। वह शिवपुरी जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना व मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के हितग्राहियों को लगभग 1 करोड़ के स्वीकृति पत्रों का एक सादा समारोह में वितरण किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तमसिंह ने कहा कि मप्र सरकार कई जनहितैषी कार्यों को संचालित कर जनसेवा के कार्य में निरंतर जुटी हुई है। मानव कल्याण के लिए सरकार द्वारा वर्ष 201& से मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना तथा उसके बाद मुख्यमंत्री बालश्रवण योजना लागू की गई जिसमें 6.50 लाख तक की स्वीकृति के अधिकारी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी स्तर पर राÓय सरकार ने दिए हैं। सरकार के प्रयासों से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मप्र में &8 हजार बालरोगियों की सर्जरियां कराईं गईं हैं। शिवपुरी जिले में भी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने जनमानस से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनहितैषी नीतियों से लाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में अध्यक्षता कलेक्टर तरुण राठी ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं एसपी शिवपुरी सुनील पांडे रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व से उपचार करवाकर आने वाले हृदय रोगी एवं बालश्रवण रोगी पीयूष यादव से मुलाकात की और उनके हालचाल जाने। स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि कॉक्लीयर इंप्लांट की सर्जरी के बाद अब गूंगे-बहरे बोलने और सुनने लग गए हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने 27 हृदय रोगियों एवं 12 श्रवण बाधितों को लगभग 1 करोड़ रुपए के स्वीकृति पत्रों का वितरण कर उन्हें बस द्वारा हरी झंडी दिखाकर भोपाल तथा ग्वालियर के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर, सिविल सर्जन डॉ. जेएस त्रिवेदिया, डीआईओ डॉ. संजय ऋ षिश्वर, डॉ. अल्का त्रिवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी लालजू शाक्य, डिप्टी एमईआईओ जियोरकर, आरएमओ डॉ. सुरेन्द्र गुर्जर, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. साकेत सक्सेना, आरबीएस के कॉडिनेटर अखिलेश शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!