शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मतदान के लिए नियुक्त किए जाने वाले पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02 एवं 03 के लिए द्वितीय प्रशिक्षण 02 से 05 मई 2019 तक विधानसभावार दो पालियों में निर्धारित प्रशिक्षण स्थल पर सहा.रिटर्निंग आफिसर के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया जाएगा।



