Press "Enter" to skip to content

भटनावर में बनेगा 01 करोड 17 लाख की लागत का बडा तालाब – प्रहलाद भारती (मुख्यमंत्री ग्राम सरोवर योजनांतर्गत हुई, तालाब निर्माण की स्वीकृति)

योगेन्द्र जैन पोहरी– पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भटनावर में लंबे समय से तालाब निर्माण की मांग पर यहां 01 करोड 17 लाख की लागत से बडे तालाब के निर्माण किया जाएगा, ग्राम भटनावर में पूर्व से ही तालाब निर्माण की मांग की जा रही थी। जनता की मांग के आधार पर विधायक भारती की अनुसंशा पर प्रस्ताव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल को भेजा गया था, जिसमें उक्त प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए ग्राम व ग्राम पंचायत भटनावर में मुख्यमंत्री ग्राम सरोवर योजनांतर्गत 01 करोड 17 लाख की लागत राशि के तालाब निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी गई है।
ग्राम भटनावर में स्वीकृत हुए तालाब के निर्माण उपरांत उक्त तालाव के पानी का उपयोग सिंचाई कार्य आदि में हो सकेगा साथ ही बडे तालाब का निर्माण होने से आसपास के क्षेत्र में भू-जल स्तर भी बढेगा। उक्त तालाब निर्माण हेतु शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा जो 30 जून 2019 तक पूर्ण कर लिया जावेगा। ग्राम भटनावर में तालाव निर्माण की स्वीकृति होने पर ग्रामवासियों में खुशी की लहर है साथ ही पोहरी क्षेत्र में विकास का एक और अध्याय क्षेत्रीय विधायक भारती के प्रयास से जोड़ गया है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!