Press "Enter" to skip to content

फुटवालर साेहेब की पानी में डूबने से मौत / Shivpuri News

 

शिवपुरी। जिले के उभरते हुए फुटवाल खिलाड़ी सोहेब खान की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोएब अपने दोस्तों के साथ हातोद के पास कुंड में नहाने गया था जहां तैरते समय उसके सिर में चोट लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के खुड़े निवासी उस्मान खान का बेटा सोएब फुटवाल का अच्छा खिलाड़ी था और वर्ष 2018 में स्कूल शिक्षा की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मप्र की टीम से चयनित होकर कश्मीर खेलने गया था। सोएब निरंतर गांधी पार्क मैदान पर प्रेक्टिस करता था। उसके निधन की खबर से उसके साथी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमी जनता में शोक की लहर है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!