शिवपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के नोहरी कला गाँव से एक युवक ने आज डायल 100 को कॉल कर सूचना दी वह जान देने के लिए रेल की पटरी पर लेटा है । सूचना की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी जिले के डायल-100 वाहन क्र.07 को तत्काल रवाना किया गया और थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना दी गयी। डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे ड्यूटी पर उपस्थित आरक्षक प्रदीप गौरव और पायलेट समर खान ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि युवक पारिवारिक जमीन हिस्सा बटवारे को लेकर परेशान था और लड़ झगड़ कर आत्महत्या के उदेश्य से रेल्वे पटरी पर लेटा था। डायल-100 स्टाफ ने तत्काल मौके पर पहुँचकर युवक को पटरी से उठाया और समझा बुझाकर एफ़आरवी मे बैठाकर थाने लाये। थाने मे युवक की काउंसिलिंग की गयी और परिजनों के साथ सकुशल घर भेजा गया।

आत्महत्या करने के लिए रेल की पटरी पर लेटा था युवक ,डायल 100 ने बचाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News





Be First to Comment