शिवपुरी। शहर के बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में उस समय खलबली मच गई जब स्थानीय डीपी के पास बच्चो को 3 फीट मगरमच्छ का बच्चा नजर आया। जिसे देखने लोगो की भीड़ जुट गई। जिसे पकड़ने के लिए लोगों ने अपनी तरफ से तमाम प्रयास किए । कई बार मगरमच्छ के बच्चे ने लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की। तभी आशु खान, जाहिद खान व लोकेश गौड़ ने मशक्कत के बाद उसे काबू में कर जाधव सागर में छोड़ दिया। गौरतलब है कि पास ही स्थित रामपौर दरवाजे के पास बहने वाले नाले में बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद है जिससे बारिश के दिनों में नालियो के रास्ते मोहल्ले में पहुंच जाते है। पिछली वर्ष भी इसी जगह से 6 फीट मगरमच्छ नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम ने पकड़ा था।
युवकों ने पकड़ा 3 फीट मगरमच्छ का बच्चा / Shivpuri News




