अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी संस्थान परिसर में डीआईजी के निर्देशन में हुआ योग / Shivpuri News

06 अधिकारी, 22 अधीनस्थ अधिकारियों सहित 80 जवानों ने लिया भाग
शिवपुरी-7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के आईटीबीपी परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन संस्थान के डीआईजी रघुवीर सिंह वत्स के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के 06 अधिकारी, 22 अधीनस्थ अधिकारियों सहित 80 जवानों ने इस योग दिवस में भाग लिया। इस दौरान डीआईजी रघुवीर वत्स ने बताया कि योग करें निरोग रहें इसे चरितार्थ करने के लिए आवश्यक है कि प्रतिदिन योग अवश्य किया जाए, देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने जब इस योग की शुरूआत 21 जून 2014 को की थी तब भारत देश के साथ-साथ अनेकों देशों ने इस योग दिवस को ना केवल अपनाया बल्कि आज भी कई देश अपनी सुबह की शुरूआत इसी योग के माध्यम से करते है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए नियमित योग करने से सभी तरह के विकारों और रोगों से हमारे शरीर की रक्षा होती है। इस दौरान योग करने वालों में संस्थान के द्वितीय कमान जे.एस.मेश्राम, मनोज सचान, उपसेनानी संजय कुमार सिंह, सुकर्मपाल, सहायक सेनानी आनन्द दीक्षित, निरीक्षक दू.सं.रमेशचंद, सुबीराज भागरथ, स्वदेश सिंह राठौर, महेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह नेगी, सुनील काला, निरीक्षक जीडी कैलाशचंद मीणा, उपनिरीक्षक दूसं जोगिन्द्र सिंह मलिक, सुदर्शन सिंह, उपनि. सीएम अमित कुमार, सहा.उप.दूसं. आशीष गौतम, सहा.उपनि.दूसं अमित नामदेव व यादवेन्द्र सिंह आदि शामिल हुए। यहां यह योग संस्थान के उपनि. दू.सं. मुकेश कुमार व सिपाही पाटिल गोरख द्वारा योग क्रियाऐं कराई गई और इस तरह योग दिवस आईटीबीपी संस्थान परिसर में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाया।