Welcome Home Abhinandan : भारत लौटने के बाद सामने आई अभिनंदन की पहली तस्‍वीर | National News

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन से अस्‍पताल में मुलाकात करके उनके हाल जाने।


नई दिल्‍ली। इसी क्रम में शनिवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी विंग कमांडर अभिनंदन से मुलाकात करने पहुंचीं हैं।

पाकिस्तानी एफ-16 को मिग-21 से मार गिराने वाले अभिनंदन को पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को रिहा कर दिया जिसके बाद अभिनंदन पूरे देश के लिए रोल मॉडल के रूप में नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी से लेकर देशभर से अभिनंदन की वापसी का जश्न मनाया गया।

विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों को खदेड़ा और एक एफ-16 को मार गिराया था। इस दौरान उनका मिग-21 क्रैश होने के कारण वह विमान से कूद गए थे, लेकिन वह इलाका पाक अधिकृत कश्मीर का था।

जांबाज अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। मगर, भारतीय कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण पाकिस्तान को विंग कमांडर को रिहा करना पड़ा।