Press "Enter" to skip to content

WARD 10 घटिया सीसी सड़क की पोल खुली तो लीपापोती में जुटे ठेकेदार और अधिकारी,

वार्ड 10 में नगर पालिका के इंजीनियरों ने कमीशन लेकर डलवाई थी घटिया सीसी

शिकायत के बाद अब लीपापोती में जुटा महकमा*

शिवपुरी।शिवपुरी नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत घटिया सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। शहर में सीवर खुदाई और सिंध जल आवर्धन योजना के तहत खराब हुई सड़कों के नाम पर लाखों रुपए का बजट घटिया सड़क डालकर ठिकाने लगाया गया है। इन सड़कों की क्वालिटी टेंडर की निर्धारित शर्तें अनुसार नहीं है। शहर के वार्ड क्रमांक 10 में पुलिस अधीक्षक कोठी के पीछे हाथी खाने के पास नगर पालिका ने जो सीसी सड़क का निर्माण कराया था। इस घटिया निर्माण की पोल लोकार्पण से पहले ही खुलने के बाद अब यहां पर संबंधित ठेकेदार और नपा अधिकारियों द्वारा सड़क को सही करने के नाम पर  लीपापोती की जा रही है। यहां सीसी सड़क लोकार्पण से पहले ही उखड़ गई है और अब इस पर सीमेंट डालकर लीपापोती की जा रही है। कुछ दिनों पहले यहां के स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को दर्ज कराई थी। इसके बाद अब घटिया सड़क को सही करने का काम किया जा रहा है। जब पूर्व में ही टेंडर की शर्तों अनुसार यहां सीसी सड़क नहीं डाली गई तो अब लीपापोती से जनता को क्या फायदा होगा। पूर्व में ही निगरानी करने वाले अधिकारियों ने यहां पर सड़क निर्माण के दौरान इस घटिया काम को क्यों नहीं देखा। कुल मिलाकर अब सीसी सड़क की थोड़ी डेंटिंग पेंटिंग कर जल्द से जल्द इस निर्माण का भुगतान कराने की तैयारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!