शिवपुरी। कांग्रेस से कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव तीन माह पहले उपचुनाव जीते हैं, उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह शिवराज सिंह चौहान की 200 रुपए प्रतिमाह बिजली बिल की योजना की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि यह योजना बीपीएल कार्डधारी एवं मजदूरी का पंजीयन कराने वालों के लिए एक अच्छी योजना है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद भी देते हैं। यहां बता दें कि उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा जमकर शिवराज सरकार निशाना साधा था और उन्हें घोषणावीर घोषित किया। यहां बता दें कि यह वहीं विधायक जिनके चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा शासन पर निशाना साधा, लेकिन विधायक बनने के बाद वही विधायक अब भाजपा शासन की योजनाओं की मंच से खुलेआम तारीफ कर रहे हैं।
यहां बता दें कि
2013 के विधानसभा चुनाव में महेन्द्र यादव के पिता स्व. रामसिंह यादव 25 हजार मतों से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन से चुनाव जीते थे, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद सहानुभूति लहर का फायदा उठाने के लिए कांग्रेस ने स्व. यादव के सुपुत्र महेन्द्र यादव को टिकट दिया था जबकि महेन्द्र यादव का राजनीति से कोई लेना देना नहीं था। चुनाव में महेन्द्र यादव पूरी तरह सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भरोसे रहे। उनके पिता जहां 25 हजार मतों से चुनाव जीते थे वहीं उनकी जीत का अंतर घटकर एक तिहाई से भी कम हो गया था और वह महज 8 हजार वोटों से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से चुनाव पाए थे।







Be First to Comment