VIDEO! भाजपाइयो ने मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री अपराधी तत्वों को सलाखों के पीछे पहुचाएं | Shivpuri news



शिवपुरी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही जिस तरह से अपराधियों ने आम नागरिकों के खिलाफ मोर्चा खोला है, उससे शांति के टापू कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के नागरिक एकदम से भयभीत हो उठे हैं। राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े नागरिकों को मारधाड़ कर लुटेरों द्वारा लूटा जा रहा है तो कहीं अपराधी सरेआम गोलीबारी कर लोगों की जान ले रहे हैं। अपने दायित्व का निष्पक्षता से पालन करें और अपराधी तत्वों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर उन्हें दंड दिया जाए जिससे पीडित परिवारों को न्याय मिल सके। यह बात शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था और अपराधों को नियंत्रित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए कही। ज्ञापन में कहा गया कि मंदसौर में नपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रहलाद बंधवार की पुलिस कंट्रोल रूम से तीन सौ मीटर दूर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस न तो आधा घंटा तक घटनास्थल पर पहुंची और ना ही अस्पताल। अब भी पुलिस अपराधी को पकड़ने की बजाय इस नृशंस हत्याकांड को लेकर नई-नई कहानियां गढ़ने में व्यस्त है। बंधवार जो मंदसौर नगरपालिका के दूसरी बार के निर्वाचित अध्यक्ष और भाजपा के कार्यकर्ता थे, उनकी सरेआम गोली मारकर हत्या से सरकार के लिए अपराधी तत्वों से निपटने की चुनौती के साथ एक गंभीर जांच का विषय होना चाहिए। इससे पहले इंदौर में कारोबारी संदीप अग्रवाल की भाड़े के हत्यारों ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। इन घटनाओं से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पेशेवर अपराधी तत्वों का सरकार और प्रशासन के प्रति खौंफ खत्म हो गया है। ज्ञापन के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने हाल ही में हुई घटनाओं की निंदा करते हुए रोष जताया। इस अवसर पर भाजपा के धैर्यवर्धन शर्मा, प्रीतम लोधी, अजीत जैन, ओमप्रकाश शर्मा, हेमंत ओझा, दिलीप मुद्गल, तेजमल सांखला, अमित भार्गव, लक्ष्मी जाटव, सरोज धाकड़, भानु दुबे,हरिओम काका सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।