Surgical Strike 2.0: LoC में 80 किमी अंदर जाकर गिराए बम, जानिए मिराज 2000 ने कैसे हमले को दिया अंजाम | National News

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक कर पुलावामा आतंकी हमले का बदला ले लिा है। भारतीय सेना ने रात करीब 3.30 बजे अपने 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों को पाकिस्तान सीमा में भेजा और बमों की बरसात कर दी। जानिए इस पूरे ऑपरेशन के बारे में –
– भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के लिए मिराज 2000 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया, क्योंकि ये विमान बहुत नीचे तक उड़ान भर सकते हैं।
– रात करीब 3.30 बजे इन विमानों ने एक साथ उड़ान भरी और पाकिस्तान सीमा में 80 किलोमीटर अंदर तक जाकर हमला किया। ये विमान बालाकोट और मुजफ्फराबाद तक पहुंच गए और 1000 किलो बम गिराए।
– पाकिस्तान सेना को भनक तक नहीं लगी और भारतीय सेना ने इस हमले को अंजाम दे दिया। पाकिस्तान को भारत की ऐसी कार्रवाई की आशंका जरूर थी, लेकिन बीती रात उसे मौका नहीं मिला।
– श्रीनगर से 40 किमी दूर है चकौटी, यहां जैश का कंट्रोल रूम था, जिसे अल्फा 3 कहा जाता है। यह कंट्रोल रूम पूरी तरह तबाह हो गया है।
– ये विमान 80 के दशक में फ्रांस से खरीदे गए थे और हाल ही में भारतीय सेना ने इन्हें अपग्रेड किया था।