Surgical Strike 2.0: पाक सीमा में घुसे भारतीय लड़ाकू विमान, गिराए 1000 किलो बम, तबाह हुए जैश के आतंकी कैम्प | National News

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना एक और सर्जिकल स्ट्राइक की है। बीती रात करीब 3.30 बजे भारतीय सेना के 12 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान सीमा में प्रवेश किया और 1000 किलो बम गिराए, जिससे जैश का मुख्यालय तहस-नहस हो गया। 200 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
भारतीय सेना ने मिराज 2000 फाइटर जेट से इस हमले को अंजाम दिया है। जो आतंकी कैंप तबाह हुए हैं, वह जैश का हैं। पाकिस्तान की ओर से भी भारतीय सेना की इस कार्रवाई की पुष्टि की है। पाकिस्तान को जब तक भनक लगती और उसके लड़ाकू विमान कोई एक्शन लेते, भारतीय सेना अपना काम करके लौट चुकी थी।