खबर का असर – SP ने लाश को लात मारने वाले आरक्षक को किया Line Attach

शिवपुरी। fastsamachar की ख़बर का हुआ बड़ा असर। खबर के बाद स्ट्रेचर से लात मारकर शव को हटाने वाले आरक्षक रामवरन रावत को तत्काल प्रभाव से ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन ने लाइन अटैच कर दिया। आरक्षक मोहना थाने मे पदस्थ है।
यहां बताना होगा कि विगत 15 अगस्त को सुल्तानगढ़ झरने में बहने वाले पर्यटकों के शवों को रेस्क्यू दल ने बरामद कर लिया है शव बरामद से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक व्यक्ति स्ट्रेचर से शव को नीचे धकेलता है इसी बीच एक पुलिसकर्मी उक्त स्ट्रेचर में लात मारता है और शव को स्ट्रेचर से जमीन पर गिरा देता है इसके बाद स्ट्रेचर को उठा लिया जाता उक्त खबर को फ़ास्ट samachar.com ने प्रमुखता से उठाया था  इसके बाद मामले को ग्वालियर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने गंभीरता से लिया  और तुरंत दूसरी आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया।