शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर पति, सास.ससुर सहित जेठ के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। दहेज में सोने की चैनए अंगूठी और कार नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया था। फरियादी स्वर्णलता (28) पत्नी आशीष शर्मा निवासी कराहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दहेज में सोने की चैनए अंगूठी और कार की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। दहेज नहीं लाने पर घर से निकाल दिया। तभी से मायके परिच्छा गांव में रह रही हूं। पुलिस ने पति आशीष शर्माए सास चंदा बाईए ससुर रमेश और जेठ सतीश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोने की चेन, कार नहीं दी तो घर से निकाल दिया / Pohari News




