शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंध नदी स्थित कल्याणपुर घाट के पास स्थित टपकेश्वर स्थान पर पिकनिक मनाने गए शिवपुरी दो युवकों की पैर फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवकों नदी से बाहर निकाल कर पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी निवासी जुवेद खांन, तोहिव खान अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए हुए थे। तभी सिंध नदी में नहाते समय तोहिव का पैर फिसल गया और उसकी नाक में चोट लग गई इस कारण वह बेहोश हो गया भाई को बचाने के लिए जुवेद खांन भी नदी में कूंद गया और तोहिव को बचाने के फेर में दोनों युवक पानी के बाहव बह गए और इस बात की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने ने तत्काल नरवर पुलिस को सूचना दी। जिस पर घटना की जानकारी लगते हुए तत्काल पुलिसने मौके पर पहुंची और नदी में बहे दोनों युवकों को रेसक्यु करके तत्काल बाहर निकाल कर उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरवर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दो युवकों की दम टूट चुकी थी। जहां चिकित्सकों ने उन्हें देखते से ही मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि जुबेद खान, तोहित खांन पुत्र सगीर खांन पुरानी शिवपुरी के निवासी बताए गए हैं।

सिंध नदी में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment