Press "Enter" to skip to content

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष के होटल पर छापा, आतिशबाजी जब्त / Badarwas News

बदरवास। बदरवास‎ भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष की होटल पर प्रशासन ने अचानक छापामार कार्रवाई कर दी। होटल के कमरे से काफी मात्रा में ‎आतिशबाजी जब्त की है। कार्रवाई‎ के दौरान किसी भी तरह का‎ लाइसेंस उपलब्ध नहीं करा सके।‎ फिलहाल आतिशबाजी से भरा‎ कमरा सील करके संबंधित को‎ नोटिस देकर जवाब मांगा है।‎ तहसीलदार प्रदीप भार्गव शुक्रवार‎ की दोपहर 2:30 बजे टीम के संग‎ बांसखेड़ा रोड पर मंडी के पास‎ खान पान की होटल पर पहुंचे।‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎

अल्प संख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष ‎साबिर खान पुत्र अजमेरी मंसूरी के होटल पर कमरों की चैकिंग की तो ‎आतिशबाजी पाई गई। आतिशबाजी ‎भंडारण से संबधित कोई लाइसेंस‎ नहीं मिला। किराए से होटल‎ संचालित करने वाले साबिर खान‎ द्वारा आतिशबाजी पहले खुद की‎ बताई और गुना से खरीदकर लाना‎ ‎बताया। लेकिन मौके पर लाइसेंस‎ उपलब्ध नहीं का सका। इसलिए‎ प्रशासन ने आतिशबाजी वाला‎ कमरा सील कर दिया है। साबिर‎ को नोटिस देकर जवाब मांगा है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!