शिवपुरी। शासकीय माधवराव सिंधिया स्नात्कोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की छात्रा शिवानी राठौर, प्रांशुल शर्मा एवं प्रिया ित्रपाठी ने जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के सांस्कृतिक गु्रप का प्रतिनिधित्व कर उड़ीसा के विश्वविख्यात संवलपुर विश्वविद्यालय में विगत 7 से 11 जनवरी तक 34वीं इंटर यूनिवर्सिटी सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल में आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई। जिसमें छात्रा प्रांशुल शर्मा व प्रिया ित्रपाठी ने वेस्टर्न सॉग तथा इंडियन सांग्स सहित हारमोनियम वादन कर श्रेष्ठ प्रस्तुति दी। शिवानी राठौर की सुंदर नृत्य प्रस्तुति के आधार पर नेशनल सहभागिता के लिए चयन हुआ जिसका कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। जीवाजी विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक ग्रुप में 32 कलाकार, छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की थी।
शिवपुरी से पहली बार उपरोक्त छात्राओं की प्रस्तुति एवं शिवानी राठौर के नेशनल में चयन होने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें प्रो. पदमा शर्मा द्वारा उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ. रामजीदास राठौर, प्रो. इजरा कुर्रेशी, प्रो. संगीता मलिक, प्रो. देवेंद्रसिंह, प्रो. दर्शनलाल, सौरभ भार्गव एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।






Be First to Comment