शिवपुरी। जिला सैनिक कल्याण प्रभारी अधिकारी कैप्टन (आईएन) एकेएस पलवर की अध्यक्षता में शिवपुरी जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं व उनके आश्रतों के कल्याण हेतु संचालित शासन की योजनाओं की जानकारी देने एवं समस्याओं के निराकरण किए जाने के संबंध में गुरुवार को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 17 भूतपूर्व सैनिक एवं 05 विधवाएं आदि उपस्थित थे।
कैप्टन(आईएन) एकेएस पलवर ने बैठक में भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं तथा उनके आश्रित परिवारों के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के साथ-साथ परिवार पेंशन, केंटीन सुविधा, चिकित्सा सुविधा भी प्रदाय की जा रही है। इस दौरान उन्होंने भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान भी किया। उन्होंने बताया कि सातवें वेतनमान के तहत 27 नवंबर 2018 को ग्वालियर में पेंशन अदालत आयोजित की गई थी। बाज स्टेडियम मुरार ग्वालियर में 28 फरवरी 2019 को सैनिक रैली का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान बैठक में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों द्वारा अपनी समस्याओं के साथ-साथ सुझाव भी दिए।





Be First to Comment