शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नारई में एक 65 वर्षीय वृद्ध मंथूराम कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने से वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुएं की सफाई का कार्य चल रहा था तभी मंथूराम वहां आया और कुएं की सफाई को देखने लगा। जहां उसका पैर फिसल गया और वह उसमें गिर गया। घायल को मौके पर मौजूद लोगों ने निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एम्बूलेंस से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।



