
शिवपुरी। हातौद ग्राम पंचायत में ‘जय किसान ऋण माफी योजना’ के सफल क्रियान्वयन के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन ब्रह्मेन्द्र गुप्ता एडिशनल सीईओ शिवपुरी जिला पंचायत, गगन बाजपेयी सीईओ शिवपुरी जनपद एवं अंगदसिंह तोमर बीआरसीसी शिवपुरी की विशिष्ट उपस्थिति में किया गया। योजना के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी गिरीश मिश्रा द्वारा दी गई। योजना बावत कृषकों के प्रश्नों के समाधान करते हुए ब्रह्मेन्द्र गुप्ता ने कृषकों से योजना को सफल बनाने एवं पात्रतानुसार लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। पंचायत सचिव गोपाल शर्मा द्वारा पंचायत के सभी ऋण माफी हेतु पात्र किसानों की सूची का वाचन किया गया। अंत में सरपंच परवीन मेहरोत्रा द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार प्रदर्शन किया गया।




