शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम संगेश्वर के पास बब्बा घाट पर हाथ पैर बंधी मिली लाश के मामले में पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। उक्त लाश की शिनाख्त भी पुुलिस ने कर ली है।
बीते 1 जनवरी को रन्नोद पुलिस को सूचना मिली कि बब्बा घाट संगेश्वर पर किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश शॉल में बंधी हुई नदी में मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पानी से निकाला तो उस शॉल में बड़े-बड़े पत्थर बंधे हुए थे। पुलिस ने इस लाश की शिनाख्त का प्रयास किया तो सामने आया कि उक्त लाश गजराज पुत्र फैलीराम जाटव निवासी विनेगा थाना इंदार की है। युवक की जब पुलिस ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उक्त युवक शराब पीने का आदि था और मजदूरी कर मिलने वाले रूपयों से शराब पीकर कहीं भी रूक जाता था। वह आए दिन 10 से 15 दिन में बिना बताए घर पहुंचता था। जिसके चलते परिजनों ने भी उक्त युवक की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment