
शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत सुल्तन ढावा के पास से चोरों ने एक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर यहां से पल्सर बाइक चुराकर ले गए। बाइक मालिक मुकेश ने बताया कि वह सुल्तान ढावे के पास काम करता है। 11 दिसंबर को वह रोज की ही तरह काम पर गया हुआ था और उसने बाइक को सुल्तान ढावे के पास खड़ी कर दी। जब वह लौटकर आया तो देखा की बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment