
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक सवार युवकों में टक्कर मार दीं। घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। यश श्रीवास्तव पुत्र रविशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि बीते रोज वह अपनी बाइक से पिता को छोड़ने बड़ोदी तरफ जा रहा था तभी एमपीईबी के ऑफिस के सामने पुलिया पर एबी रोड बडोदी के पास पहुंचा तो तेजी व लापरवाही से चलाकर ला रहे अपाचे बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह व उसके पिता चोटिल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment