Press "Enter" to skip to content

क्रांतिवीरों को याद कर मनाया “युवा प्रेरणा दिवस” | Shivpuri news

शिवपुरी। क्रांतिवीर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को सजा सुनाए जाने के दिवस को आज शहर के नौजवानों ने युवा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। “स्वच्छ शिवपुरी, स्वस्थ शिवपुरी” मिशन के कार्यकर्ताओं ने कमलागंज एबी रोड़ स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क में क्रांतिवीरों को याद कर उनकी स्मृति में पौधारोपण कर पार्क को पुन: विकसित करने की शुरुआत की। इस पार्क की पिछले दिनों कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई की थी।
       

इस अवसर पर अशोक अग्रवाल एवं मदद बैंक के प्रमुख सेवादार ब्रजेश तोमर मुख्य अतिथि एवं अजय गौतम “एडवोकेट” बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित थे। 

श्री अग्रवाल ने नौजवानों को रचनात्मक कार्यों में खासतौर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जुट जाने का आव्हान किया, वहीं ब्रजेश तोमर ने कहा कि हमारे देश के हर नौजवान में बहुत क्षमतायें है,  इससे भयभीत विदेशी शक्तियों ने भ्रम का वातावरण पैदा कर नौजवानों को गुमराह करने के लिये तमाम प्रकार के डे प्रचलित कर दिये हैं। नौजवानों को इससे बचना चाहिये।
       
एडवोकेट अजय गौतम ने कहा कि जिस देश के पुष्प की अभिलाषायें असाधारण हों वहां भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे क्रांतिवीरों का पैदा होना तय है। हमें अपने इतिहास और संतों से प्रेरित होना चाहिये न कि विदेशी फूहड़ता से।
       
अवधेश श्रीवास्तव ने भगतसिंह के जीवन के एतिहासिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।
       
इस अवसर पर मिशन संयोजक उमेश श्रीवास्तव, पार्षद ज्ञानप्रकाश जैन, सुधीर कोडे, भारत गौतम, सोनू सिकरवार, राजवर्द्धन गौर, राजीव जैन, नीरज जाटव सहित कई नौजवान उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!