शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत मतगणना कार्य हेतु नियुक्त किए गए मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, अतिरिक्त गणना सहायकों का प्रथम प्रशिक्षण 16 मई 2019 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे एवं दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक दो पालियों में शा.उमावि क्रमांक-02 शिवपुरी में प्रदाय किया जाएगा।



