Press "Enter" to skip to content

स्टोर फैक्ट्री लगाने जयपुर के व्यापारी को प्रतापसिंह आसपुर व प्रदीप चौहान दिखाई फर्जी जमीन, कर दी ढाई करोड़ की ठगी / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां शहर के जाने माले प्रतापसिंह आसपुर व प्रदीप चौहान सहित उनके रिश्तेदारों पर जयपुर के व्यापारी ने धोखाधड़ी की एफआईआर करवाई है। यह धोखाधड़ी कोई छुटपुट नहीं बल्कि ढाई करोड़ रुपए की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में प्रतापसिंह व प्रदीप सिंह चाहान के रिश्तेदार लोकेंद्रसिंह राठौर रहते हैं। लोकेंद्रसिंह राठौर की जयपुर के व्यापारी भंवरसिंह शेखावत से जानपहचान थी। इसी जानपहचान के चलते लोकेंद्रसिंह ने भंवरसिंह से कहा कि शिवपुरी में लाल पत्थर निकलता है और वहां पाटनरी में स्टोन फैक्ट्री लगा सकते हैं। जिस पर भंवरसिंह लोकेंद्रसिंह के साथ 31 मार्च 2013 में शिवपुरी आ गए। यहां प्रतापसिंह और प्रदीपसिंह चौहान सहित उनके चाचा, भतीजे ने व्यापारी भंवरसिह को स्टोन फैक्ट्री के लिए जमीन व कृषि भूमि सहित अन्य भूमियां दिखाई। इसके बाद रजिस्ट्री के समय पाटनरी कर ली और व्यापारी ने फैक्ट्री शुरू करने के लिए उक्त लोगों को मशीनरी खरीदने के लिए रुपए भी दिए और इसके बाद व्यापारी जयपुर चला गया। मामले का तब खुलासा हुआ जब व्यापारी को पता चला कि उसे धोखा दिया गया है। स्टोन फैक्ट्री के नाम पर जो जमीन दिखाई गई थी वह जमीन अवैध थी। जिस पर व्यापारी ने दिए हुए 2 करोड़ 47 लाख 97 हजार रुपए वापस मांगे तो उक्त लोगों ने कुछ ही दिनों में लौटाने के लिए कहा। लेकिन साल बीतने के बाद भी व्यापारी के रुपए वापस नहीं किए और उसे जान से मारने की धमकी दी और आदिवासी महिलाओं के माध्यम से दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराए जाने की बात भी कही।

मामले को लेकर भंवरसिंह शेखावत ने जयपुर के वैशाली नगर के थाने में शिकायत दर्ज करवाई और मामले को हाईकोर्ट में लगाया। जब हाईकोर्ट ने उक्त लोगो को तलब किया तो उन्होंने कहा कि यह मामला शिवपुरी क्षेत्र से जुड़ा है जिसे आधार बनाकर हाईकोर्ट ने मामले को क्वाइट कर दिया। इसके बाद भंवरसिंह ने सुप्रीप कोर्ट में एफआईआर के लिए आवेदन लगाया। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने शिवपुरी पुलिस को एफआईआर दर्ज किए जाने के आदेश दिए। यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतापिंसह आसपुर, प्रदीप चौहान सहित उनके रिश्तेदारों पर 420, 406, 120बी भादवि के तहत केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!