शिवपुरी। शिवपुरी जिले के आईटीआई संस्थानों में एनसीव्हीटी ऑनलाईन परीक्षा 5 से 16 फरवरी तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इन परीक्षा केंद्रों के सतत निरीक्षण एवं फ्लाइंग स्कवाड के लिए निरीक्षण दल गठित कर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
अपर कलेक्टर ने बताया कि अशासकीय आईटीआई न्यू रेडियेण्ट ककरवाया शिवपुरी के लिए प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तहसीलदार शिवपुरी भूपेन्द्रसिंह कुशवाह तथा सहारा प्रायवेट आईटीआई विवेकानंदपुरम शिवपुरी हेतु प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार शिवपुरी गौरीशंकर बैरवा को नियुक्त किया गया है।




