Press "Enter" to skip to content

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल | SHIVPURI NEWS

बारात में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रहे दोनों युवक 
शिवपुरी। शिवपुरी के लुधावली में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे दो युवक पिपरसमां गांव के पास फोरलेन बायपास पर एक दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां रात्रि में घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है। 
जानकारी के अनुसार राजस्थान के कस्बाथाना से एक बारात शिवपुरी के लुधावली बस्ती में आई थी जहां रात्रि में बारात मेंं शामिल होने के बाद उपेंद्र जाटव और सुखवीर वर्मा अपनी बाइक से गांव जाने के लिए निकल गए। रात्रि में दोनों पिपरसमां फोरलेन बायपास से गुजर रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे उपेंद्र पुत्र पूरन सिंह जाटव निवासी भीमनगर कराहल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे सुखवीर पुत्र श्रीलाल वर्मा निवासी बारां राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गया। रात्रि में घायल को अस्पताल लाया गया। वहीं मृतक के शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!