Press "Enter" to skip to content

किसान की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर लूट करने वाले पांच आरोपित दतिया से गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के ग्राम सिलरा में 25 नवंबर को बदमाशाें द्वारा एक ट्रेक्टर को रोककर किसान की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर करीब 45 हजार दो मोबाइल लूट लिए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस दौरान एसपी राजेशसिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश भांसडाखुर्द में देखे गए हैं। जिस पर एसपी ने एएसपी प्रवीण भूरिया के निर्देशन में एसडीओपी करैरा जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की इस टीम में करैरा निरीक्षक अमितसिंह भदौरिया एवं थाना प्रभारी सीहोर राजवीरसिंह गुर्जर, चौकी प्रभारी सुनारी रूपेश शर्मा, सुुलतानसिंह, आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, दीपक मौर्य, महीपसिंह चौकी सुनारी, दीपक मांझी, बृजबिहारी, सुशील जाट शामिल थे। टीम ने ग्राम भांसड़ाखुर्द थाना बडौनी जिला दतिया में दबिश दी। यहां से लूट के मास्टर माइंट ट्रेक्टर चालक उसके रिश्तेदार तथा तीन अन्य साथियों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों के पास से देसी कट्टा, लूट में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया। वहीं लूट का पर्दाफाश में सायवर सैल के प्रवीण ित्रवेदी, आर. देवेंद्र सेन, जलज रावत की सराहनीय भूमिका रही। एसपी ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन हेतु 10 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!