Press "Enter" to skip to content

सीसीटीएनएस में शिवपुरी पहुँचा टॉप नम्बर बन रैंक पर | Shivpuri News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा जिले को सीसीटीएनएस में पहुंचाया टाप रैंक पर


शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में एक बार फिर शिवपुरी को सीसीटीएनएस में नई ऊॅचाईयों पर पहुॅचा दिया है पुलिस की सभी कार्यवाही में जिले की रैंकिंग में काफी सुधार आया है पुलिस की कार्यप्रणाली में भी काफी फुर्ती  है  एवं अपराधियों की नाक में नकेल कस दी है एैसा इसलिए हुआ है क्योंकि पुलिस के प्रत्येक जवान से लेकर स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा काफी मेहनत कर अपराधों का निराकरण काफी तेजी से व नियमित तरीके से किया जा रहा है

सीसीटीएनएस रैंकिंग में जिला पहुंचा पहले नंबर पर

सीसीटीएनएस की रैंकिंग में आज शिवपुरी मध्यप्रदेश के 52 जिलों में 1 वीं रैंक पर है , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मार्गदर्शन में जिले में पुलिस कितनी सक्रिय हैं एवं जिले में कार्य किस गति से हो रहा है। यह अंदाजा रैंकिंग देखकर लगाया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा शिवपुरी को सीसीटीएनएस रैकिंग में टाॅप 1 वीं रैंक पर आने पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं सीसीटीएनएस टीम को बधाई दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!