Press "Enter" to skip to content

बापू की पुण्यतिथि पर किए पुष्प अर्पित-shivpuri news

शिवपुरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नगर के लोगों ने उन्हें याद किया। गांधी पार्क समाधि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष भानु दुबे,  राजेन्द् शर्मा, सुनील माथुर आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। नागर ने कहा कि महत्मा गांधी के बगैर हम आजादी की कल्पना भी नहीं कर सकते। अहिंसा के पुजारी गांधी के बताए रास्ते पर चलकर ही हम को आजादी मिल सकी। उन्होंने याद करते हुए कहा कि वे सदैव आजादी के लिए प्रयास करते थे और युवाओं को आजादी का महत्व भी बताते थे। भानु दुबे ने कहा कि बापू फुटबाल क्लब की ओर से उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। माथुर ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से हम को कई प्रेरणा मिलती है।  शर्मा ने कहा कि गांधी के बताए रास्ते पर चलकर हम बड़े से बड़े आंदोलन की सफलता की उम्मीद कर सकते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!