प्रभारी मंत्री तोमर ने प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना-shivpuri news

शिवपुरी। खाद नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने आज जय किसान फसल ऋण माफी योजना एवं जनसमस्या निवारण शिविर सह अंत्योदय मेला में बुधवार को जनसंपर्क विभाग द्वारा भेजे गए प्रचार रथों का हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण अंचलों के लिए रवाना किया। 
तोमर ने इस मौके पर कहा कि ये रथ ग्रामीण अंचलों में जाकर राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदाय करने के साथ-साथ जय किसान फसल ऋण माफी योजना के बारे में भी एलईडी के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी देंगे। 
इस मौके पर विधायक पोहरी सुरेश राठखेड़ा, कलेक्टर अनुग्रहा पी, एसपी राजेश हिंगणकर, डीएफओ लवित भारती, जिला पंचायत के सीईओ राजेश जैन, एसडीएम आशीष तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथसिंह यादव, कोलारस के पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि हरवीरसिंह रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष कोलारस सकुनी जाटव, उपाध्यक्ष उम्मेदसिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, केशवसिंह तोमर, रामवीरसिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण, ग्रामीणजन उपस्थित थे।